Answer


Parashar S
नवंबर के महीने में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है जबकि गुरु की चाल बदल रही है। इस महीने में चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में नवंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस में में 8 तारीख को कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। ग्रहों के परिवर्तन की बात करें तो 11 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को मंगल वक्री अवस्था में मिथुन ले वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन यानी 13 नवंबर को बुध भी राशि परिवर्तन करेंगे और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। जिससे वृश्चिक राशि में बुधादित्य और लक्ष्म नारायण योग भी बनेगा। 

Write Comment :